रेप मामले में आरोपी विधायक राजबल्लभ यादव ने कोर्ट में सरेंडर किया
Advertisement

रेप मामले में आरोपी विधायक राजबल्लभ यादव ने कोर्ट में सरेंडर किया

बिहार के नवादा विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक राजबल्लभ यादव की एक लडकी के साथ दुष्कर्म मामले में मिली जमानत को उच्चतम न्यायालय के द्वारा रद्द किए जाने के एक दिन के बाद राजबल्लभ ने आज बिहारशरीफ स्थित एक अदालत में आत्मसर्पण कर दिया।

रेप मामले में आरोपी विधायक राजबल्लभ यादव ने कोर्ट में सरेंडर किया

बिहारशरीफ: बिहार के नवादा विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक राजबल्लभ यादव की एक लडकी के साथ दुष्कर्म मामले में मिली जमानत को उच्चतम न्यायालय के द्वारा रद्द किए जाने के एक दिन के बाद राजबल्लभ ने आज बिहारशरीफ स्थित एक अदालत में आत्मसर्पण कर दिया।

बिहारशरीफ स्थित व्यवहार न्यायालय के अतिरिक्त जिला जज के न्यायाधीश शशिभूषण प्रसाद सिंह की अदालत में राजबल्लभ द्वारा आत्मसमर्पण किये जाने पर न्यायधीश ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जाने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने राजबल्लभ को इस मामले में पटना उच्च न्यायालय द्वारा गत 30 सितंबर को दी गयी जमानत को कल रद्द कर दिया था।

गत छह फरवरी को बिहारशरीफ में एक लडकी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी राजबल्लभ यादव को राजद ने निलंबित कर दिया था और इस मामले को लेकर करीब एक महीने तक फरार रहने के बाद राजबल्लभ ने स्थानीय अदालत के समक्ष आत्मसर्पण कर दिया था।