Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2921932

Good News: बिहार को मिली एक और बड़ी रेल सौगात, आज से इस रूट पर दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

Saharsa- Chheharta Amrit Bharat Express: बिहार के साहरसा से पंजाब के छेहर्टा (अमृतसर) तक 15 सितंबर 2025 से अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हो रही है. यह ट्रेन शाम 3:30 बजे सहरसा़ से रवाना होगी और अगले दिन तड़के 2:00 बजे छेहर्टा पहुंचेगी.

साहरसा जंक्शन से पंजाब के छेहर्टा (अमृतसर) तक अमृत भारत एक्सप्रेस होगी शुरू
साहरसा जंक्शन से पंजाब के छेहर्टा (अमृतसर) तक अमृत भारत एक्सप्रेस होगी शुरू

Saharsa- Chheharta Amrit Bharat Express: बिहार के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. रेलवे मंत्रालय ने साहरसा जंक्शन से पंजाब के छेहर्टा (अमृतसर) तक अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू करने की मंजूरी दी है. यह ट्रेन अपनी पहली यात्रा 15 सितंबर 2025 (सोमवार) को शुरू करेगी. विशेष ट्रेन संख्या 05531 शाम 3:30 बजे साहरसा जंक्शन से रवाना होगी और अगले दिन तड़के 2:00 बजे छेहर्टा पहुंचेगी.

साहरसा जंक्शन से पंजाब के छेहर्टा (अमृतसर) तक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन बिहार और पंजाब के बीच सीधा और सुलभ संपर्क बनाएगी. कामकाजी लोगों, छात्रों और अन्य यात्रियों के लिए यह सेवा बहुत मददगार साबित होगी. रेलवे ने इस रूट को खासतौर पर लंबे सफर करने वाले आम लोगों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है.

अमृत भारत एक्सप्रेस का मार्ग बिहार से शुरू होकर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब के कई महत्वपूर्ण शहरों से होकर गुजरेगा. बिहार में यह ट्रेन सुपौल, सरायगढ़, निर्मली, झंझारपुर, सकरी, शिशो हॉल्ट, सीतामढ़ी, रक्सौल और नरकटियागंज स्टेशनों पर रुकेगी. इसके बाद उत्तर प्रदेश में गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, सीतापुर और मुरादाबाद में इसका ठहराव होगा. उत्तराखंड और हरियाणा के हिस्से में यह ट्रेन रूड़की, सहारनपुर, जगाधरी और अंबाला कैंट पर रुकेगी. अंत में पंजाब पहुंचने पर ट्रेन राजपुरा, सिरहिंद, धंदारी कलां, फगवाड़ा, जालंधर सिटी, ब्यास और अमृतसर जंक्शन होते हुए अपने अंतिम गंतव्य छेहर्टा पहुंचेगी.

Add Zee News as a Preferred Source

इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें स्लीपर और जनरल क्लास शामिल होंगे. यह अमृत भारत एक्सप्रेस की वही खासियत है, जो लंबे सफर में आम यात्रियों को कम खर्च में बेहतर यात्रा सुविधा देती है.

15 सितंबर 2025 को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोगबनी रेलवे स्टेशन से इरोड-जोगबनी अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. ट्रेन संख्या 16601/16602 साप्ताहिक रूप से चलेगी और दक्षिण भारत के इरोड (तमिलनाडु) से लेकर उत्तर बिहार के जोगबनी तक सीधी कनेक्टिविटी देगी.

इरोड-जोगबनी अमृत भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से दक्षिण भारत और उत्तर भारत के बीच रेल संपर्क और मजबूत हुआ है. यह ट्रेन रास्ते में कई छोटे-बड़े शहरों को जोड़ेगी और लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को तेज और किफायती सफर का विकल्प देगी.

ये भी पढ़ें- बरियारपुर में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 327 योजनाओं का उद्घाटन

बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी. बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news