Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2689888

शिक्षक की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, सहरसा में पसरा सन्नाटा

Saharsa Crime News: सहरसा में सरकारी स्कूल के शिक्षक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम अज्ञात अपराधियों ने दिया है.

बिहार की खबरें
बिहार की खबरें

Saharsa: बिहार के सहरसा जिला में अपराधियों ने एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. घटना बिहरा थाना क्षेत्र के बेला बगरौली गांव की है. मृतक शिक्षक की पहचान 45 वर्षीय राजकुमार पासवान के रूप में की गई है. जो बिहरा थाना क्षेत्र के बेला बगरौली गांव के रहने वाले थे. वह जिले के सिसई मध्य विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. 

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मृतक शिक्षक के शव को बेला बगरौली के समीप बीच सड़क पर रखकर सहरसा - सुपौल मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. पुलिस प्रसासन के विरोध में जमकर नारेबाजी करने लगे. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि शिक्षक राजकुमार पासवान सहरसा से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान बेला के समीप अज्ञात अपराधियों ने उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस दौरान शिक्षक के सीने और कमर के पास गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

घटना का कारण आपसी जमीनी विवाद बताया जाता है. मृतक के परिजनों का कहना है कि जमीनी विवाद में उन्हें कई बार मारने की धमकी दी जा रही थी, जिसको लेकर वो थाने से लेकर वरीय अधिकारियों से अपनी जान माल की गुहार लगा चुके थे. लेकिन किसी ने भी संज्ञान नही लिया. 

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें:मुर्दा से शिक्षा विभाग मांग रहा स्पष्टीकरण, ऑनलाइन मौजूदगी के लिए भेजा नोटिस

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को किसी तरह समझा बुझाकर सड़क जाम हटवाया और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया.पुलिस फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

रिपोर्ट: विशाल कुमार

यह भी पढ़ें:'वीरों और महान विभूतियों की...', पीएम मोदी ने बिहार दिवस की ढेरों शुभकामनाएं दी

बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news