)
Samastipur Crime News: समस्तीपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं. आलू-प्याज कारोबारी को पिस्टल के बट से घायल कर तीन लाख से अधिक की लूट की वारदात सामने आई है. अपराधियों ने पहले पिस्टल के बट से हमला किया और फिर थैला लेकर मौके से फरार हो गए. कारोबारी का प्याज का ट्रक आने वाला था, जिसे लेकर उसने पैसे इकट्ठा किए थे, लेकिन पहले से घात लगाए अपराधियों ने लूट-पाट की घटना को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
तीन लाख से अधिक रुपए की लूट
मामला समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र के इमली चौक के पास की है, जहा आलू-प्याज के कारोबारी के साथ देर रात अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. इस दौरान पिस्टल के बट से मारकर अपराधियों ने कारोबारी को जख्मी किया और तीन लाख से अधिक रुपए की लूट की. जानकारी के मुताबिक, कारोबारी अपने दुकान से घर लौट रहा था. इसी दौरान पहले से घात लगाए कुछ अपराधियों ने कारोबारी और उनके साथी को घेर लिया और फिर उनसे रुपए का बैग छीनने का प्रयास करने लगे.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पिस्टल के बल पर हाथ से रुपए का थैला छीना और पिस्तौल के बट से मारकर जख्मी कर दिया, फिर आरोपी मौके से फरार हो गए. पीड़ित कारोबारी की पहचान रूपेश कुमार के रूप में की गई है. जख्मी हालत में कारोबारी रूपेश को हसनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. कारोबारी ने बताया कि प्याज का ट्रक आने वाला था, उसी को लेकर पैसे इकट्ठा किए थे. रूपेश पैसे लेकर अपने साथी के साथ घर जा रहा था, उसकी दौरान अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!