)
Samastipur News: समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 24 सितबंर (बुधवार) को एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की दर्दनाक घटना सामने आई है. टॉयलेट के लिए घर के पास चौर में ढ़ैंचा के खेत में गई किशोरी को शादीशुदा (एक बच्चे के पिता) ने जबरन रेप की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता ने बताया कि युवक घात लगाकर पहले से बैठा था. दुष्कर्म के दौरान आरोपी ने किशोरी के गुप्तांग को खरोंचा और चेहरे पर कई जगह दांत से काटकर अपनी दरिंदगी की हदें पार कर दी.
इस दरिंदगी के बाद बेसुध हुई किशोरी होश में आने पर घर पहुंचकर अपने पिता को आपबीती सुनाई. सूचना मिलने पर मां ने बेटी के साथ आरोपी युवक के घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, लेकिन वहां उन्हें गाली-गलौच और धमकी मिली. इसके बाद माता-पिता और बहन तुरंत किशोरी को लेकर इलाज के लिए विभूतिपुर सीएचसी पहुंचे.
ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक तुषांत ने नर्स की सहायता से प्राथमिक इलाज किया और किशोरी की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. चिकित्सक ने बताया कि किशोरी पेट पकड़कर दर्द से कराह रही थी.
पीड़िता के पिता के बयान के अनुसार, घटना के समय वह बाजार गए थे और पत्नी जलावन लाने गई थी. घर लौटने पर किशोरी ने दर्द से कराहते हुए उन्हें घटना की जानकारी दी. उसके शरीर पर मिट्टी लगी हुई थी. उसने मां को आपबीती सुनाई और फिर बेसुध हो गई. इसके बाद माता-पिता ने पहले थाने में संपर्क किया, जहां उन्हें इलाज के लिए सीएचसी जाने की सलाह दी गई.
अपर थानाध्यक्ष राजकिशोर राय ने बताया कि पीड़िता ने थाने में सलखन्नी वार्ड 11 निवासी नारद पासवान के पुत्र पांडव कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए भेजा जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
रिपोर्ट: मनटुन कुमार रॉय
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!