Bihar Assembly Election 2025: ग्रामीणों का कहना है कि आज तक न विधायक बदले, न सरकारें, लेकिन गांव की सड़क जस की तस टूटी पड़ी है. बरसात के दिनों में यह सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है और ग्रामीणों को चार महीने तक जलजमाव की मार झेलनी पड़ती है.
)
बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच एक ओर जहां प्रत्याशी घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं. वहीं, कटिहार जिला के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के दक्षिणी कांटाकोश पंचायत के बाबूपुर गांव के वार्ड संख्या 02 के ग्रामीणों ने इस बार वोट बहिष्कार का ऐलान कर दिया है.
)
उनका कहना है कि जब तक गांव में सड़क नहीं बनेगी, तब तक कोई भी मतदान नहीं करेंगे. गांव के लोगों ने अपने इलाके में लगे नारों के जरिये साफ संदेश दिया है, रोड नहीं तो वोट नहीं.
)
ग्रामीणों का कहना है कि आज तक न विधायक बदले, न सरकारें, लेकिन गांव की सड़क जस की तस टूटी पड़ी है. बरसात के दिनों में यह सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है और ग्रामीणों को चार महीने तक जलजमाव की मार झेलनी पड़ती है.
)
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से इस समस्या के समाधान की गुहार लगाई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. अब वे एकजुट होकर विधानसभा चुनाव में मतदान से दूरी बनाने का निर्णय ले चुके हैं.
)
ग्रामीणों ने कटिहार के जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा से अपील की है कि जल्द से जल्द दलदल में तब्दील सड़कों की जांच कर स्थायी समाधान निकाला जाए, अन्यथा इस बार पूरा गांव वोट का बहिष्कार करेगा. गांव के लोगों की एक ही आवाज गूंज रही है, जब तक सड़क नहीं बनेगी, तब तक कोई भी उम्मीदवार को वोट नहीं मिलेगा.
रिपोर्ट: रंजन कुमार
ट्रेन्डिंग फोटोज़