झारखंड: टाना भगतों के लिए राज्य सरकार ने शुरू की कई योजनाएं
Advertisement

झारखंड: टाना भगतों के लिए राज्य सरकार ने शुरू की कई योजनाएं

टाना भगतों को मुख्यधारा में लाने के लिए रघुवर सरकार कई योजनाएं चला रही है और इसके लिए अधिकारी टाना भगतों के साथ बैठक कर उन्हें योजनाओं की जानकारी और फिर उसका लाभ दिलाने की कोशिश में लगे हैं. 

झारखंड: टाना भगतों के लिए राज्य सरकार ने शुरू की कई योजनाएं

तिरंगे की पूजा और भारत माता की वंदना से अपने दिनचर्या की शुरुआत करने वाले महात्मा गांधी के अनुयायी टाना भगत पूरी दुनिया में बेमिसाल हैं. अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंकने वाला टाना भगतों के लिए रघुवर सरकार कई योजनाएं चला रही है जिससे इन्हें रोजगार के साथ साथ उन्नत खेती में मदद मिल रही है.

खादी की धोती, खादी का कुर्ता और तिरंगे की पूजा ये पहचान है झारखंड के टाना भगत समुदाय की. टाना भगतों को मुख्यधारा में लाने के लिए रघुवर सरकार कई योजनाएं चला रही है और इसके लिए अधिकारी टाना भगतों के साथ बैठक कर उन्हें योजनाओं की जानकारी और फिर उसका लाभ दिलाने की कोशिश में लगे हैं. खूंटी में जिला प्रशासन की टीम ने टाना भगतों के साथ बैठक की. 

टाना भगतों को वृद्धा पेंशन और विकलांगता पेंशन योजना से भी जोड़ा जाएगा. इसके अलावा 10वीं और 12 वीं पास टाना भगतों के लिए रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा.

देश की आजादी के लिए अंग्रोजों से लोहा लेने वाले टाना भगतों के लिए रघुवर सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं. उम्मीद है कि टाना भगत अब जल्द ही आर्थिक रुप से भी समृद्ध हो जाएंगे. 

(Exclusive Feature)