रांची: शरद यादव बोले- झारखंड आज बदहाल, CM रघुवर को बताया बाहरी मुख्यमंत्री
Advertisement

रांची: शरद यादव बोले- झारखंड आज बदहाल, CM रघुवर को बताया बाहरी मुख्यमंत्री

शरद यादव ने कहा कि वह 22-23 नवंबर से झारखंड के चुनावी मैदान में प्रचार के लिए उतरेंगे. उन्होंने कहा कि खान-खनिज से भरा झारखंड आज बदहाल है. साथ ही 70 वर्षों में वर्तमान स्थिति काफी भयावह है.

शरद यादव ने रिम्स में लालू यादव से मुलाकात की. (फाइल फोटो)

सौरभ शुक्ला ,रांची: शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव (Sharad Yadav) ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) से रांची के रिम्स (RIMS) अस्पताल में मुलाकात की. मुलाकात के बाद शरद यादव ने कहा कि लालू यादव से झारखंड की राजनीति को लेकर चर्चा हुई है

शरद यादव ने कहा कि वह 22-23 नवंबर से झारखंड के चुनावी मैदान में प्रचार के लिए उतरेंगे. उन्होंने कहा कि खान-खनिज से भरा झारखंड आज बदहाल है. साथ ही 70 वर्षों में वर्तमान स्थिति काफी भयावह है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सविंधान को दायरे में लाना विपक्ष का काम है.

वहीं, राफेल (Rafale) पर शरद यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के एक जज ने पुनः जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि एनडीए (NDA) के लोग अफवाह फैलाने में माहिर हैं. शरद यादव ने कहा कि झारखंड की जनता ने अलग राज्य का लड़ाई लड़ी है, लेकिन इस राज्य को एक बाहरी मुख्यमंत्री मिला हैं.

आपको बता दें कि लालू यादव चारा घोटाले में सजायाफ्ता हैं और वह काफी दिनों से रांची के रिम्स में इलाज करवाने के लिए भर्ती हैं. वहीं, झारखंड में भी 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं. जबकि राज्य की 81 विधानसभा सीटों पर 23 दिसंबर को मतगणना होगी.