)
Sheikhpura Crime News: शेखपुरा में एक फाइनेंस कंपनी के लीगल अफसर को बंधक बनाकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पीड़ित अफसर गबन के एक मामले की जांच करने पहुंचा था. इस दौरान आरोपियों ने उसे कमरे में बंधक बनाकर खूब मारा. पीड़ित ने किसी तरह से डॉयल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित अधिकारी को छुड़ाया. पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए. पीड़ित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना शेखपुरा जिले के नगर थाना क्षेत्र के मेहूस मोड के पास माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कार्यालय की गई.
मारपीट में गंभीर रुप से घायल लीगल अफसर हरिओम ने किसी तरह पुलिस के डॉयल 112 की टीम को सूचना दिया. जिसके बाद पुलिस ने घायल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया है. मारपीट करने का आरोप फाइनेंस कंपनी के तीन कर्मियों पर लगाया है, जबकि पीड़ित मीडिया के कैमरे के सामने कुछ भी बोलने में असमर्थता जताया है. मारपीट में घायल के शरीर के जख्म के कई निशान साफ देखा जा सकता है. तीनों आरोपियों पर 8.50 लाख के गवन का मुकदमा दर्ज कराया गया था. इसी की जांच में फाइनेंस कंपनी का लीगल अफसर पटना से आया था जिसके साथ मारपीट की गई है.
बताया जा रहा है कि पटना से जांच करने शेखपुरा आंफिस आये थे. तभी तीनों ने कंपनी के अंदर ही बंधक बना लिया और बेल्ट व हॉकी से बेरहमी से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. इसके बाद तीनों आरोपी वहां से चले गए. फिर किसी तरह लीगल अफसर बाहर निकला और डॉयल 112 पर काल करके मदद मांगी. इसके बाद पुलिस की टीम पहुंची और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया है. 112 के पुलिस ने कहा कि सूचना के बाद घायल को इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
रिपोर्ट- रोहित कुमार
बिहार-झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Bihar-Jharkhand News In Hindi और पाएं Bihar-Jharkhand Latest News In Hindi हर पल की जानकारी. बिहार-झारखंड की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!