)
Bihar News: आजादी के बाद शेखपुरा के मटोखर, सरसा जमालपुर, बरबीघा,नरसिंहपुर और अस्थामा के लोग पहली बार ट्रेन के सफर का आनंद लेगे. रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव पटना जंक्शन से शेखपुरा-बिहारशरीफ-दनियावां नई रेल खंड पर फास्ट पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. आजादी के बाद पहली बार शेखपुरा के इस नए रेल मार्ग पर पैसेंजर ट्रेन परिचालन होने के साथ ही इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया. रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पटना से हरी झंडी दिखाकर इस फास्ट पैसेंजर ट्रेन को रवाना किया. वहीं, 1 अक्टूबर से नियमित रूप से इस ट्रेन का परिचालन शुरू हो जायेगा.
23 वर्षों के इंतजार हुआ खत्म
पिछले 23 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद नए रेलखंड पर ट्रेन शुरू होने और शेखपुरा से सीधे पटना राजधानी तक ट्रेन सेवा पर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है. सामाजिक कार्यकर्ता शंभू यादव ने कहा कि यह खुशी की बात है कि शेखपुरा से यात्री सीधे राजधानी पटना पहुंचेगी. पहले किऊल या गया, नहीं तो बस से पटना पहुंचना पड़ता था. लेकिन भारतीय रेलवे के इस पहल के बाद लोगों का लबा इंतजार खत्म हुआ. यात्रियों ने भी इस नए रेलखंड से पटना के लिए ट्रेन के शुभारंभ पर खुशी जाहिर की.
जानें ट्रेन का शेड्यूल
बता दें कि रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पटना से शेखपुरा और नवादा के लिए स्पेशल ट्रेन के परिचालन का हरी झंडी दिखाई. नए रेलखंड पर एक अक्टूबर से नियमित ट्रेन नवादा स्टेशन से सुपरफास्ट पैसेंजर ट्रेन सुबह 5.15 बजे खुलेगी और 6.15 बजे यह ट्रेन शेखपुरा पहुंचेगी. फिर शेखपुरा से मटोखर दह, सरसा जमालपुर, बरबीघा होते हुए बिहारशरीफ पहुंचेगी. फिर बिहारशरीफ से दुनियावां होते हुए साढ़े नौ बजे पटना पहुंचेगी. ये ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी, रविवार को इसका परिचालन नहीं होगा.
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!