जन्मदिन के मौके पर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से जेएमएम कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतको का मोरहाबादी स्थित शिबू सोरेन के आवास पर पहुंचने का सिलसिला जारी है.
Trending Photos
रांची: जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन का आज 76वां जन्मदिन है. जन्मदिन के मौके पर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से जेएमएम कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतको का मोरहाबादी स्थित शिबू सोरेन के आवास पर पहुंचने का सिलसिला जारी है.
जानकारी के मुताबिक हेमंत सोरेन के दिल्ली से वापस रांची लौटने के बाद शिबू सोरेन के आवास पर केक काटकर जन्मदिन मनाया जाएगा. इसके लिए सवेरे से ही समर्थक शिबू सोरेन के आवास पर पहुंच रहे हैं.
इस मौके पर उनके बेटे और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'मेरे आदरनीय बाबा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को जन्मदिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं. आपके अथक परिश्रम, बलिदान एवं संघर्ष के कारण ही आज झारखंड का सपना साकार हुआ - और मैं अपना सर्वस्व लगा दूंगा आपके सपनों का झारखंड बनाने में.
मेरे आदरनीय बाबा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को जन्मदिवस की अनेकानेक शुभकामनाएँ।
आपके अथक परिश्रम, बलिदान एवं संघर्ष के कारण ही आज झारखण्ड का सपना साकार हुआ - और मैं अपना सर्वस्व लगा दूँगा आपके सपनों का झारखण्ड बनाने में। pic.twitter.com/rAzWSrzFk0
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 11, 2020
साथ ही हेमंत सोरेन ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को भी जन्मदिन की बधाई दी. झारखंड विकास मोर्चा के संस्थापक झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी जी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं. मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं.