Bihar Weather: बिहार में ठंड अब अपना ढेरा जमाने लगा है. यहां ठंड की शुरूआत हो चुकी है. बिहार के कई जिलों में ठंड का असर देखा जा रहा हैं.
)
Bihar Weather: बिहार में ठंड ने दस्तक दे दी है, नवंबर की शुरुआत से ही सुबह-शाम की ठंड ने लोगों को कंपा दिया है. उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अब बिहार में भी साफ नजर आने लगा है, सर्द हवाएं लगातार चल रही हैं जिससे सुबह और रात में सिहरन बढ़ गई है.
)
मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 48 घंटों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी, दिन के समय भी सर्द हवाओं की वजह से धूप का असर कमजोर रहेगा.
)
पटना, गया, दरभंगा, सीतामढ़ी, भागलपुर और पूर्णिया समेत कई जिलों में सुबह और शाम के समय सर्दी का असर ज्यादा महसूस हो रहा है.
)
उत्तर बिहार में न्यूनतम तापमान करीब 20°C और दक्षिण बिहार में 16°C तक पहुंच गया है. मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और शाम घर से बाहर निकलते समय सतर्क रहने की सलाह दी है. बुजुर्गों और बच्चों को खास तौर पर ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है.
)
आने वाले दिनों में पछुआ हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती हैं जिससे ठंड और बढ़ेगी.
ट्रेन्डिंग फोटोज़