)
Sitamarhi Ganpati Puja Pandal Ruckus: सीतामढ़ी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां गणपति पूजा पंडाल में रविवार (31 अगस्त) की रात को जमकर मारपीट हुई. इस दौरान फायरिंग किए जाने की बात भी सामने आ रही है. घटना के वक्त सीतामढ़ी जिले की परिहार विधानसभा सीट से बीजेपी विधायिका गायत्री देवी भी अपने परिवार के साथ वहां थीं. बताया जा रहा है कि घटना में बीजेपी विधायिका गायत्री देवी और उनके पति बाल-बाल बचे. मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है.
बताया जा रहा है कि रविवार (31 अगस्त) की शाम पूजा समिति की सदस्यों की किसी बात को लेकर विवाद हो गई है. रात को स्थानीय बीजेपी विधायिका गायत्री देवी अपने पति के साथ जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंची थी. इसी दौरान पूजा समिति की सदस्यों में फिर से विवाद हो गया. इसी दौरान किसी ने फायरिंग कर दी. इस बात पर लोगों ने फायरिंग करने वाले युवक और उसके साथियों की पिटाई कर दी. फायरिंग की घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. हालांकि, पूर्व विधायक रामनरेश यादव को कुछ चोट जरूर आई है.
बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक रामनरेश यादव बीच-बचाव करने के लिए आए थे. मारपीट से घायल युवक के साथ-साथ पूर्व विधायक का भी सीएचसी में इलाज कराया गया. इस मामले में पूर्व विधायक राम नरेश यादव ने बताया कि घटना को बाहरी लोगों द्वारा अंजाम दिया गया है. उधर घटना की सूचना मिलते ही परिहार और बेल थाना मौके पर पहुंची. एसडीपीओ-2 आशीष आनंद भी सूचना मिलने पर सीएचसी पहुंचे और पूर्व विधायक से पूरे मामले की जानकारी ली. एसडीपीओ ने बताया कि गोली चलने की पुष्टि नही हुई है. पूजा समिति के सदस्यों व बाहरी लोगों के बीच मारपीट में एक जख्मी हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
बिहार-झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Bihar-Jharkhand News In Hindi और पाएं Bihar-Jharkhand Latest News In Hindi हर पल की जानकारी. बिहार-झारखंड की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!