)
Siwan Criminal Lali Yadav Murder: सीवान में कल यानी सोमवार (08 सितंबर) की शाम को कुख्यात अपराधी दिनेश यादव उर्फ लाली यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अपराधियों ने लाली यादव के सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि बेखौफ बदमाशों ने लाली यादव को करीब 6 गोलियां मारीं. जिनमें से दो सिर में मारी गईं और 4 गोलियां सीने पर दागी गईं. इसके बाद अपराधियों ने लाली यादव के शव को हिलाकर देखा ताकि वे कंफर्म हो सकें कि मौत हुई है या नहीं, इसके बाद वे फरार मौके से फरार हो गए. खास बात यह है कि यह पूरी घटना चैनपुर ओपी थाना से कुछ ही दूरी पर हुई है. जिसके चलते अब इलाके में दहशत और तनाव का माहौल देखने को मिल रहा है.
बता दें कि मृतक लाली यादव सिवान जिले के चैनपुर ओपी थाना के नया गांव का रहने वाला था. लाली यादव पर हत्या, लूट, अपहरण, डकैती जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज थे. बताया जा रहा है कि दिनेश लाल यादव उर्फ लाली यादव मंदिर के पास मौजूद था, तभी दो बाइक पर सवार चार अपराधी आए और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे. गोली लगने से लाली यादव की मौके पर ही मौत हो गई. अपराधियों ने मौत को कंफर्म किया और मौके से फरार हो गए.
इस वारदात के बाद पूरे बाजार में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. डर के मारे दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश करने में जुटी हुई है.
रिपोर्ट- अमित सिंह
बिहार-झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Bihar-Jharkhand News In Hindi और पाएं Bihar-Jharkhand Latest News In Hindi हर पल की जानकारी. बिहार-झारखंड की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!