बिहार के बाहर फंसे लोगों को मिल रही मदद, फाउंडेशन के जरिए अब तक 5015 को मिला लाभ
Advertisement

बिहार के बाहर फंसे लोगों को मिल रही मदद, फाउंडेशन के जरिए अब तक 5015 को मिला लाभ

लॉकडाउन की वजह से देश के विभिन्न राज्यों में फंसे बिहार के लोगों को मदद पहुंचाई जा रही है. बिहार फाउंडेशन की ओर से की जा रही मदद में अब तक हजारों लोग लाभान्वित हुए हैं.

बिहार के बाहर फंसे लोगों को मिल रही मदद, फाउंडेशन के जरिए अब तक 5015 को मिला लाभ. (फाइल फोटो)

पटना: लॉकडाउन की वजह से देश के विभिन्न राज्यों में फंसे बिहार के लोगों को मदद पहुंचाई जा रही है. बिहार फाउंडेशन की ओर से की जा रही मदद में अब तक हजारों लोग लाभान्वित हुए हैं. फूड पैकेट, पानी, मास्क, सैनिटाइजर और अन्य राहत की सामग्री दी जा रही है. 

एक आंकड़े के मुताबिक अभी तक 5015 लोगों को मदद पहुंचाई गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर सूबे के बाहर फंसे बहुत से लोगों को यह मदद मिल पाई है. मुख्यमंत्री ने फाउंडेशन से कहा- जरूरत के मुताबिक अन्य जगहों पर भी सहायता को पहुंचाते रहें.

उन्होंने कहा कि आपदा राहत केंद्र खोल कर फंसे लोगों को मदद पहुंचाएं. मदद में खर्च होनेवाली राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाएगी. इसके बाद से फाउंडेशन मुस्तैदी से इस काम में लगा है.

कहां कितने लोगों को पहुंचाई गयी मदद

महाराष्ट्र के धारावी राहत केंद्र पर 1200, गोवांडी राहत केंद्र पर 600, नवी मुंबई राहत केंद्र पर 500, कल्याण राहत केंद्र पर 500, नवी मुंबई राहत केंद्र पर 200, बेलापुर राहत केंद्र पर 140 लोगों की सहायता की गई 

तो वहीं पुणे के पिपरी चिंचवाड़ केंद्र पर 05, पुणे के अंबे राहत केंद्र पर 280, पुणे के सिंहहाड़ राहत केंद्र पर 135, हैदराबाद राहत केंद्र पर 100, चेन्नई राहत केंद्र पर 100, कोलकाता राहत केंद्र पर 125, बेंगलुरू राहत केंद्र पर 500 और बिहार कल्याण मंच सिक्किम में 300 लोगों को मदद दी गई. 

इन सभी जगहों पर रहने और इलाज की भी व्यवस्था है. मुंबई के बेलापुर, नवी मुंबई, मीरा रोड और भयंदर में अस्थायी राहत शिविर बनाए गए हैं