झारखंड: सिमडेगा की तीन बेटियों का जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ चयन, चिली हुईं रवाना
Advertisement

झारखंड: सिमडेगा की तीन बेटियों का जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ चयन, चिली हुईं रवाना

खास बात यह है कि झारखंड से चयनित तीनों ही महिला खिलाड़ी सिमडेगा की रहने वाली हैं. टीम में झारखंड की तीन महिला हॉकी खिलाड़ी सुषमा कुमारी, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग भी चिली दौरे पर रवाना हुई हैं.

झारखंड: सिमडेगा की तीन बेटियों का जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ चयन, चिली हुईं रवाना.

 
सिमडेगा:
हॉकी झारखंड और हॉकी सिमडेगा का प्रोत्साहन आखिरकार रंग लाया. झारखंड की तीन महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन जूनियर भारतीय टीम में हुआ है और तीनों ही सिमडेगा की रहने वाली हैं. संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग और सुषमा कुमारी जूनियर भारतीय टीम से एक साथ हुई सेंटयागो चिली रवाना हुई हैं. तीनों सिमडेगा जिले की खिलाड़ी हैं.

दरअसल, कोरोना महामारी की वजह से 2020 मे सबकुछ बंद था जिसके बाद 2021 के पहले सप्ताह ही झारखंड के तीन तीन महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन एक साथ जूनियर भारतीय टीम में हुआ है. यह जूनियर भारतीय महिला टीम 9 जनवरी से 25 जनवरी तक सांतियागो चिली का दौरा कर रही है.

खास बात यह है कि झारखंड से चयनित तीनों ही महिला खिलाड़ी सिमडेगा की रहने वाली हैं. टीम में झारखंड की तीन महिला हॉकी खिलाड़ी सुषमा कुमारी, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग भी चिली दौरे पर रवाना हुई हैं.

आपको बता दें कि संगीता कुमारी एवं व्यूटी डूंगडुंग पूर्व में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. वहीं, सुषमा कुमारी का चयन भारतीय टीम पहली बार हुआ है.