)
CM Nitish Kumar In Vaishali: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को वैशाली जिले को बड़ी सौगात दी. उन्होंने 744 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से बनने वाली कुल 331 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इन योजनाओं के पूरा होने से जिले में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में मजबूती आएगी.
मुख्यमंत्री द्वारा जिन योजनाओं की नींव रखी गई, उनमें 129 करोड़ की लागत से हाजीपुर नगर परिषद क्षेत्र में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण शामिल है. इसके अलावा 43 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से वाया नदी की उड़ाही का कार्य भी शुरू होगा.
स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सदर अस्पताल परिसर में 44 करोड़ 50 लाख की लागत से 100 शैय्या का क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनेगा. वहीं 27 करोड़ 14 लाख रुपये से लालगंज रेपुरा-सराय रोड (12.95 किमी) और 19 करोड़ 51 लाख रुपये से गोटौल-सोंधों-मथनामल रोड का चौड़ीकरण होगा. इसके साथ ही 14 करोड़ 82 लाख की लागत से पनसडिया लोहा पुल से भारत चौक तक सिक्स लेन गंगा ब्रिज पहुंच पथ (4.20 किमी) का निर्माण होगा.
ऊर्जा विभाग की 181 करोड़ 78 लाख की चार योजनाओं का शिलान्यास किया गया. साथ ही 122 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से भवन, पुस्तकालय, खेल मैदान और सड़कों के निर्माण जैसी 110 योजनाओं की भी नींव रखी गई. इसके अलावा 40 करोड़ 43 लाख से कृषि बाजार समिति का पुनर्विकास और 15 करोड़ 10 लाख रुपये से हाजीपुर में बालक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण होगा.
मुख्यमंत्री ने 13 करोड़ 90 लाख रुपये से 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र हाजीपुर का नवीनीकरण और आधुनिकीकरण करने की योजना का भी उद्घाटन किया. साथ ही 215 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से 220/132 केवी ग्रिड उपकेंद्र हाजीपुर में 200 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा. इसके अलावा 78 करोड़ 69 लाख की लागत से भवन, स्वास्थ्य केंद्र, खेल मैदान और सड़क जैसी 210 योजनाओं का उद्घाटन किया गया.
इनपुट- राजकुमार सिंह
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी. बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!