Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2910596

वैशाली में आइसक्रीम के पैसों को लेकर 2 पक्षों में झगड़ा, Police टीम पर हमला, हथियार छीने!

Vaishali Crime News: वैशाली में आइसक्रीम के पैसे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. इस विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस टीम कुछ लोगों ने हमला कर दिया. इतना ही नहीं भीड़ ने पुलिस के हथियार भी छिन लिया था. हालांकि, बाद में इन्हें बरामद कर लिया गया.

बिहार के वैशाली में पुलिस टीम पर हमला
बिहार के वैशाली में पुलिस टीम पर हमला

Mob Attacks Police: वैशाली जिले में पुलिस टीम पर हमला का मामला सामने आया है. शुक्रवार की देर रात राजापाकर थाना क्षेत्र में भारी बवाल हुआ, जिसमें एक ही समुदाय के असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस हमले में महुआ थानाध्यक्ष समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए. वहीं, पुलिस गाड़ी को भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. इतना ही नहीं पुलिस की पिस्टल और रायफल भी भीड़ ने छीन लिया था, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया है. गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और तीन हमलावर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. 

आइसक्रीम के पैसे को लेकर हुआ था विवाद
घटना राजापाकर थाना क्षेत्र के भलुई कल्याणपुर गांव की है, जहां के फकीर टोला में शुक्रवार की देर रात आइसक्रीम का पैसा को लेकर पहले आइसक्रीम बेचने वाले के साथ फकीर टोला के युवकों से विवाद हो गया. विवाद को सुलझाने पहुंची डायल 112 की टीम पर युवकों ने हमला कर दिया, जिसकी सूचना पर क्यूआरटी टीम और महुआ थानाध्यक्ष राजेश रंजन दल बल के साथ पहुंचे. 

थानाध्यक्ष समेत चार पुलिस कर्मी घायल
पुलिस जब विवाद कर रहे युवकों को गिरफ्तार कर ले जा रही थी, तभी उन्हें छुड़ाने के लिए असामाजिक तत्वों ने फिर से हमला कर दिया. इस घटना में महुआ थानाध्यक्ष समेत चार पुलिस कर्मी घायल हो गए, जिनका इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

​यह भी पढ़ें: Madhepura News: दोस्ती की पत्नी से था अवैध संबंध, फिर बुलाया घर और काट डाला गला

पुलिस बल गांव में कैम्प कर रही
एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि आइसक्रीम खाने के बाद गांव के कुछ युवकों ने पैसा नहीं दिया. इसके बाद ही सारा बवाल शुरू हो गया. उन्होंने बताया कि महुआ एसडीपीओ समेत भारी संख्या में पुलिस बल गांव में कैम्प कर रही है और हालात नियंत्रण में है.

रिपोर्ट: राजकुमार सिंह

यह भी पढ़ें:Nawada News: बहन के साथ मारपीट का भाई ने किया विरोध, तो बिजली के खंभे से बांधकर पीटा

बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news