Bihar Crime: शराब माफियाओं के खिलाफ वैशाली पुलिस का अभियान, कई भट्ठियों और 3000 लीटर से ज्यादा शराब नष्ट

Published: Feb 13, 2025, 09:11 AM IST|Updated: Feb 13, 2025, 09:11 AM IST

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली जिले में पुलिस का शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. वैशाली के जुरावानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इन दिनों दियारा क्षेत्र वीरपुर में बड़े पैमाने पर देसी शराब बनाई जा रही है. बिहार में शराबबंदी को लेकर शराब कारोबारी पर नकेल कसने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष पुलिस दल बल के साथ दियारा क्षेत्र पहुंची. जैसे ही माफियाओं को पुलिस की भनक लगी वो वहां से भाग खड़े हुए.