Fire News: थर्मोकोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चारों तरफ धुएं का गुबार

Fire News: फतुहा थाना क्षेत्र में दोस्त मुहमदपुर गांव स्थित फोरलेन के पास शुक्रवार को थर्मोकोल कारखाने में भीषण आग लग गई. आग लगने से वहां अफरातफरी मच गई. बताया जा रहा है कि लाखों रुपये के थर्मोकोल जलकर राख हो गए हैं. मौके पर अग्निशमन की दर्जनों गाड़ियां पहुंची हैं और आग बुझाने में जुटी हुई हैं. अभी तक जान माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिल पाई है. बताया जा रहा है शॉर्ट सर्किट से आग लगी.

रेकमेंडेड वीडियो