पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया के जनता सिनेमा चौक पर सोमवार को एक तीन मंजिला घर में भीषण आग लग गई. दूसरे मंजिल से भीषण आग की लपटें अब भी निकल रही हैं. आधा दर्जन परिवार के सदस्य तीसरी मंजिल पर फंसे हुए हैं. स्थानीय लोग और फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. फंसे लोगों का रेस्क्यू करने में प्रशासन की टीम जुटी