)
अभिनेत्री अकांक्षा पुरी ने होली सेलिब्रेशन से अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. वीडियो में अकांक्षा रिवीलिंग मिनी स्कर्ट और फ्रंट ओपन टॉप में नजर आ रही हैं. उनके ग्लैमरस लुक और रंगों से सजी दिख रहीं हैं. वीडियो में अकांक्षा पूरी मस्ती में झूमती और डांस करती नजर आ रही हैं, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. लोग उनके स्टाइल और बोल्ड लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कुछ ही घंटों में यह वीडियो वायरल हो गया और हजारों लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं.