ANM Anjali Death Case: एएनएम अंजली की संदिग्ध मौत/हत्या मामले में न्याय की मांग को लेकर युवाओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी कड़ी में मंगलवार की शाम जनता बाजार में युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर मृतका को श्रद्धांजलि दी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. कैंडल मार्च के दौरान हाथों में मोमबत्तियां लिए युवाओं ने अंजली को न्याय दो, हत्यारों को फांसी दो जैसे नारे लगाए. मार्च जनता बाजार के प्रमुख मार्गों से होकर