Rajesh Ram Protest Video: औरंगाबाद में सोशल मीडिया पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम से जुड़ा हुआ एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ लोग कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के खिलाफ गो-बैक के नारे लगा रहे हैं. वायरल वीडियो की जब पड़ताल की गई तब पता चला कि यह वीडियो कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र के पथरा गांव का है. जानकारी के मुताबिक, राजेश राम यहां अपने समर्थकों के साथ एक स्कूल का शिलान्यास