Begusarai Video: बेगूसराय में बीच सड़क पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरी कार जलकर राख हो गई. हालांकि आग लगते ही कार सवार चालक और अन्य लोग दरवाजा खोलकर भाग निकलने में सफल रहे. घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के एनएच 333बी सड़क पर रघुनाथपुर गांव के पास गुरुवार देर रात की है. शुक्रवार दोपहर तक कार का कोई दावेदार पुलिस के पास नहीं पहुंचा था. इसलिए इस बात का पता नहीं