बेगूसराय में मंगलवार को होमगार्ड के ट्रेनिंग जवानों के दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद हिंसक झड़प हो गई. दोनों तरफ से जमकर रोड़ेबाजी की गई और बांस बल्ले से मारपीट की गई. पूरी घटना बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर गांव की है. बताया जा रहा है कि जीटीआर हाई स्कूल एवं पीडीएस कॉलेज सदानंदपुर में चल रहे होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर में मंगलवार सुबह दोनों सेंटर के सैकड़ों जवान सदानंदपुर हाई स्कूल मैदान में पीटी करने पहुंचे थे. इसी