Bhagalpur Government School Video: बिहार में भले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बेहतर शिक्षा व्यवस्था करने और गरीब परिवार को बच्चों को सरकारी स्कूलों में अच्छी से अच्छी शिक्षा देने को सोचते हों, लेकिन उनकी सोच पर सरकारी शिक्षक ही पलीता लगा रहे हैं. भागलपुर जिले से ऐसा ही एक मामला सामने आया है. यहां स्कूली बच्चों से साइकिल पर सीमेंट ढुलवाई जा रही है और सब्जियां मंगवाई जा रही हैं. मामला गोराडीह प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय सियार गढ़ का