)
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग के लिए जानी जाती हैं और सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. हाल ही में, उन्होंने एक हॉट डांस वीडियो शेयर किया है जो उनके फैंस के बीच धूम मचा रहा है. इस वीडियो में मोनालिसा हनी सिंह और नोरा फतेही के पॉपुलर गाने 'पायल' पर मस्ती से डांस करती हुई नजर आ रही हैं. उन्होंने येलो कलर की डीप नेक मिनी ड्रेस पहनी है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस उनके इस आकर्षक डांस पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं.