)
Rani Chatterjee Latest Video: भोजपुरी की सबसे हिट एक्ट्रेसेस में शुमार रानी चटर्जी अपने अभिनय और डांस को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं. इन दिनों भी एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रानी को 'मैं हवा में हूं...' गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है. बता दें कि रानी चटर्जी के वायरल वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. देखें वीडियो.