)
Bihar Chunav 2025: लोकतंत्र के महापर्व के बीच भागलपुर से लोकतंत्र की सबसे खूबसूरत और प्रेरणादायक खबर सामने आई है. शहर के एक वरिष्ठ डॉक्टर 4 साल से ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं. 4 साल बाद वह आज घर से बाहर निकले और सीधे मतदान केंद्र पहुंच गए. पत्नी और परिवार के साथ डॉक्टर ने दुर्गाचरण उच्च विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट कास्ट कर काफी उत्साहित नजर आए. व्हील चेयर पर डॉ अरुण सिन्हा ऑक्सीजन पाइप लगा हुआ था.