Minister Hari Sahni: बिहार चुनाव में एनडीए कितनी सीटें जीतेगा, इस सवाल पर बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी विधायक हरि सहनी ने बड़ा दावा किया है. मंत्री हरि सहनी ने दावा किया है कि इस चुनाव में एनडीए 225 सीटें जीतेगी. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है. एनडीए 225 सीटें जीतने वाली है.