झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रविवार को पटना स्थित राबड़ी देवी के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की. इस दौरान सोरेन ने लालू यादव का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. दोनों नेताओं के बीच देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, सामाजिक-आर्थिक हालात और शिक्षा-स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई. सीएम सोरेन ने कहा कि लालू प्रसाद यादव संघर्ष और न्याय की राजनीति के