Bakrid 2025: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन बकरीद के मौके पर अपने गृह क्षेत्र सुपौल पहुंचे. जहां उन्होंने सुपौल के ईदगाह मैदान में बकरीद की नमाज अदा की. नमाज के बाद उन्होंने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी और देश की सलामती, अमन, भाईचारा और तरक्की के लिए दुआ करने की अपील की. इस दौरान शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बकरीद कुर्बानी का त्योहार है, जो हमें आपसी प्रेम, त्याग और इंसानियत की राह पर चलने की प्रेरणा देता है. देखें वीडियो.