Published: Dec 24, 2025, 04:11 PM IST|Updated: Dec 24, 2025, 04:11 PM IST
बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेका. इससे पहले बुधवार सुबह नितिन नबीन ने पटना के अखंडवासिनी माता मंदिर में पूजा अर्चना की थी. एक दिन पहले ही नितिन नबीन दिल्ली से पटना आए हैं. पटना आने के बाद एयरपोर्ट से मिलर स्कूल ग्राउंड तक उनका रोड शो हुआ और वहां भव्य स्वागत समारोह का भी आयोजन किया गया.