Protest Against Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचार को लेकर भाजपा नेताओं ने कड़ा विरोध जताया है. इस दौरान झारखंड के पूर्व मंत्री सह बीजेपी नेता रणधीर सिंह ने सारठ विधानसभा क्षेत्र में बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया. रणधीर सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर लगातार अत्याचार हो रहा है, जो गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि इस मुद्दे पर भारत सरकार