)
सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक सांप के साथ खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक सांप को न सिर्फ पकड़ता है, बल्कि उसे हाथ में सीधा खड़ा कर हवा में लहराता है. यह नजारा इतना डरावना और रोमांचक है कि देखने वालों की सांसें थम जाएं. कई लोग इस पर हैरानी जता रहे हैं तो कुछ इसे बेवजह की जानलेवा हरकत बता रहे हैं. वीडियो कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन यह इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.