बेतिया: जिले के मझौलिया इलाके में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया. अमवा मझार के कोठी चौक के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी और पूरी तरह खाक हो गई. कार में सवार एक शिक्षिका और उनका ड्राइवर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे. बताया जा रहा है कि शिक्षिका ड्राइवर के साथ स्कूल जा रही थीं. हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है,