)
Vaishali Kali Temple CCTV Footage: बिहार के वैशाली जिले के हथसारगंज ओपी थाने के सामने अति प्राचीन अंग्रेजों के जमाने के काली मंदिर में चोरी हुई है. जानकारी के मुताबिक, देर रात अज्ञात चोरों ने मां काली के लाखों के जेवरात को निशाना बना लिया. हैरान करने वाली बाद यह है कि सूचना देने के बाद भी घंटों तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. जानकारी के मुताबिक, देर रात करीब 12 बजे चोर मंदिर में दाखिल हुए थे. सीसीटीवी फुटेज में चोर को मंदिर के आभूषण ले जाते हुए देखा जा सकता है. देखें वीडियो.