पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा पहाड़पुर में चोरी की अजीबोगरीब घटना सामने आई है. यहां किसान समृद्धि केंद्र से करीब 20 हजार रुपए चोरी हो गए. संचालक संजय भगत ने बताया कि सुबह केंद्र की खिड़की टूटी हुई मिली और अंदर सामान बिखरा पड़ा था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला. इसमें एक शख्स कंबल ओढ़कर चोरी करता साफ नजर आया. पुलिस ने इलाके में पूछताछ शुरू कर दी है और कुछ अहम जानकारी भी