मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को पटना के फुलवारी शरीफ स्थित खानकाह ए मुजुबिया में चल रहे तीन दिवसीय उर्स में शामिल होने पहुंचे. इस दौरान उनके साथ बिहार सरकार के मंत्री सहित कई अधिकारी मौजूद थे. खानकाह के नाजिम मौलाना मिहनाजुद्दीन कादरी और आफताब आलम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत किया. मुख्यमंत्री सबसे पहले खानकाह गए, जहां गद्दीनशीन से मुलाकात की. उसके बाद मुख्यमंत्री ने पीर मुजीबुल्लाह कादरी की मजार पर चादरपोशी की और बिहार की तरक्की, शांति और