Samrat Choudhary Chhath Puja: बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पैतृक गांव मुंगेर के तारापुर प्रखंड स्थित लखनपुर उत्तर टोला में पूरे परिवार के साथ छठ महापर्व मनाया. उन्होंने अपने परिवार के साथ तालाब स्थित घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर बिहार वासियों के लिए मंगल कामना की. इस दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि छठ महापर्व बिहार की आत्मा का पर्व है, जो पूरी दुनिया में यह संदेश देता है कि हम उगते और डूबते दोनों सूर्य