Vijay Sinha On PM Modi Abused: तेजस्वी यादव की यात्रा में पीएम मोदी की दिवंगत मां को गाली देने वाला वीडियो वायरल होने के बाद उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव को यह महंगा पड़ेगा. डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्होंने अपने पिता से जो सीखा है, बिहार की जनता उसे देख रही है. आपका संस्कार और संस्कृति दोनों स्पष्ट है. ये बिहारी को फिर से कलंकित और बदनाम करना चाहते हैं.