)
Elephant Video: हजारीबाग जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है, जिससे ग्रामीण दहशत में हैं. हाल ही में, अमनारी गांव में एक महिला को बेरहमी से कुचलकर मार डाला गया था. इसके बाद, बरकट्ठा प्रखंड के ज्वार पहाड़पुर और कुशान गांवों में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. बीती रात, इन गांवों में आदिवासी परिवारों के कच्चे मकान ध्वस्त कर दिए गए. हाथियों ने घरों में रखा सारा अनाज चट कर दिया और अन्य सामान को भी तहस-नहस कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के आने की सूचना मिलते ही वे अपने घर छोड़कर दूर सुरक्षित स्थानों पर चले गए, और पूरी रात रतजग्गा करने को मजबूर रहे. स्थानीय लोगों ने वन विभाग से हाथियों को जल्द से जल्द गांवों से भगाकर जंगल की ओर भेजने की अपील की है. साथ ही, उन्होंने क्षतिग्रस्त हुए घरों और सामान के लिए मुआवजे की भी मांग की है.
रिपोर्ट: यादवेन्द्र मुन्नू