Bihar News: मुजफ्फरपुर के बिहार विश्वविद्यालय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें परीक्षा नियंत्रक एक छात्र का कॉलर पकड़कर धमकाते नजर आते हैं. छात्र परीक्षा में देरी को लेकर नाराज था और विरोध जताने पर यह विवाद हुआ. घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए.