बेगूसराय का ये वीडियो देखिए. वीडियो देखकर आपको गुस्सा आएगा. आना भी चाहिए. राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर कुछ छात्र स्कूल वैन को धक्का देते दिख रहे हैं. प्राइवेट स्कूलों का यही हाल है. पहले बच्चों के अभिभावकों से मोटी फीस ली जाती है और जिस गाड़ी से वे स्कूल जाने वाले होते हैं, उनको धक्का भी बच्चे ही लगाते हैं. नेशनल हाइवे पर स्कूल वैन को धक्का लगाते समय बच्चों के साथ कोई हादसा हो जाए तो उसका जिम्मेदार कौन