Giridih Mansa Maiya Video: गिरिडीह जिले में इन दिनों मां मनसा पूजा की धूम चल रही है. जगह-जगह प्रतिमा स्थापित कर मां मनसा की पूजा धूमधाम के साथ की जा रही है, लेकिन शहरी क्षेत्र के शीतलपुर में यह पूजा कुछ अलग ही अंदाज में की जाती है. यहां धार्मिक आस्था और परंपरा का अनोखा संगम देखने को मिलता है. यहां लगभग 25 वर्षों से मां मनसा मैया की पूजा पूरे श्रद्धा और विश्वास के साथ की जा रही है.