)
Motihari Bribery Video: मोतिहारी के सुगौली प्रखंड के दक्षिणी श्रीपुर स्थित राजकीय उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय भटवालिया हिंदी+2 के प्रभारी प्रधानाध्यापक लालबाबू बैठा सह मुखिया पति का एक कारनामा सामने आया है. सोशल मीडिया पर तेजी से एक वायरल वीडियो हो रहा है. हालांकि, ज़ी मीडिया इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता. वीडियो में विधालय के प्रधानाध्यापक द्वारा इक्जाम में रजिस्ट्रेशन के नाम पर छह सौ पच्चीस रुपए मांगा जा रहा है. जिस पर छात्र तर्क दे रहा है कि बगल के सरकारी स्कूल में पांच सौ पच्चीस रुपया लिया जा रहा है, तो फिर आप ज्यादा क्यो ले रहे है. इस पर प्रधानाध्यापक साहब बोले, जहां जाना है जाओ सब को मालूम है. देखें वीडियो.