Health Minister Irfan Ansari: जामताड़ा में आयोजित इंडिया रिज़र्व बटालियन के एक उद्घाटन कार्यक्रम में सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला. कार्यक्रम स्थल पर नागपुरी गीतों पर महिला पुलिस जवान नृत्य प्रस्तुत कर रही थीं. इसी दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और सारठ विधायक चुन्ना सिंह भी जोश में आकर वहां पर पहुंचे और मशहूर गीत 'डम डम डिगा डिगा' पर सामूहिक नृत्य किया. उनके थिरकते कदमों को देख दर्शकों ने तालियां बजाकर स्वागत किया और माहौल उत्साहपूर्ण हो गया. रिपोर्ट: