)
Nawada Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. युवक फ्लाईओवर के रेलिंग पर खड़ा होकर काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा नवादा में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवक फ्लाईओवर के रेलिंग पर खड़ा होकर काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा. यह वायरल वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और यह नवादा शहर के सद्भावना चौक का है. जहां फोरलेन nh20 पर बनाए गए फ्लाईओवर के रेलिंग पर यह युवक ड्रामा करता रहा. लोगों को डर था कि कहीं युवक रेलिंग से नीचे न गिर जाए. कई लोगों ने युवक को रेलिंग से उतरने का आग्रह भी किया. मगर, युवक किसी का ना सुनी और रेलिंग पर ही चढ़ा रहा. हालांकि, बाद में वह खुद नीचे उतर गया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली.
रिपोर्ट: यशवंत सिन्हा