पटना: जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने हाल ही में X पोस्ट के जरिए प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला. नीरज कुमार ने लिखा कि 'कंबल वाले परेशान किशोर जी ने राजनीति की आत्मा को भी शर्मसार कर दिया.' उन्होंने मीडिया कैमरे के सामने स्नान करने को लेकर भी सवाल उठाए और कहा, "अगर सनातन परंपरा का पालन करना था तो जनेऊ भी धारण करते. यह कैसा गंगा स्नान?" नीरज कुमार के इस पोस्ट ने राजनीतिक हलकों में हलचल